| राहुल मध्यप्रदेश आकर सड़क से गए...मायावती ने प्लेन रोका.... |
| (सचिन अग्रवाल) |
राहुल बाबा का एमपी के रास्ते यूपी में प्रवेश खजुराहो। कांग्रेस पार्टीं के युवराज राहुल गांधी उर्फ राहुल बाबा हवाई मार्ग से खजुरहो आये और टैक्सी परमिट की गाडियों से पन्ना के रास्ते उप्र के बांदा जिले के करतल नरेनी के ग्राम शाहपुरा पहुंचे और दबंगों के रेप कांड की दलित नावालिग लडकी एवं उनके परिजनों से मिलकर उन्हे न्याय का भरोसा दिलाया और उल्टे पांव उसी रास्ते खजुराहो आकर दिल्ली अपने चार्टर विमान से चले गये। राहुल बाबा खजुराहो सोमवार की सुबह लगभग ११ बजे आये और निजी वाहनों से बगैर सुरक्षा लिये पन्ना के लिये निकल गये जहां पर फसल नुकसान की चिंता में आत्महत्या करने वाले एक किसान के घर जाकर उनके परिजनों से मिले और दोपहर दो बजे सीधे बांदा जिले के करतल नरेनी के ग्राम शाहपुरा पहुंचे और दबंगों के रेप कांड की पीडिता शीलू नापित एवं उनके परिजनों से चर्चा की। राहुल बाबा की खबर मिलते ही छतरपुर जिले के प्रशासन में उथल पुथल मच गई और राहुल बाबा की खोजबीन शुरू कर दी। अंतत: पन्ना से छतरपुर जिला प्रशासन को उनकी लोकेशन मिली और उनकी सतत लोकेशन रखकर यह पता लगाया कि राहुल बाबा छतरपुर जिले के किसी भी गांव में नहीं जायेंगे तब कहीं जाकर जिला प्रशासन चिंता मुक्त हुआ। हालांकि छतरपुर जिले के कांग्रेस नेताओं ने राहुल बाबा का पीछा पन्ना अमानगंज तक किया और अंतत: खजुराहो विमानतल पर उनका जोरदार स्वागत कर ज्ञापन सौंपा। राहुल बाबा की आंखों में नींद चढी होने के कारण वे कांग्रेसी नेताओं से अच्छी तरह से नहीं मिल सके। कांग्रेस के सूत्रों पर विश्वास किया जाये तो राहुल बाबा दिल्ली से अपने चार्टर विमान से कानपुर के लिये उडे थे। परन्तु उत्तरप्रदेश की मायावती के प्रशासन ने कानपुर एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी। जिससे खफा होकर राहुल बाबा सीधे खजुराहो विमानतल पर सोमवार की सुबह ११ बजे उतरे। और सीधे पन्ना के रास्ते उप्र बांदा जिले के करतल नरेनी दोपहर दो बजे पहुंचे और सीधे वहां से चलकर खजुराहो शायं चार बजे आकर दिल्ली के लिये उड गये। बताया जाता है कि यूपी की राजनीति में राहुल बाबा करतल नरेनी के ग्राम शाहपुरा रेप कांड की पीडिता शीलू के मुददे को यूपी चुनाव में भुनाना चाहते है। वहीं दूसरी तरफ उप्र की मुख्यमंत्री इस मुददे को किसी भी कीमत पर रिक्स नहीं उठाना चाहतीं है जिसके चलते मायावती ने राहुल बाबा के विमान को कानपुर में लैंड करने की अनुमति नहीं दिलवाई थी। परन्तु अपनी मंजिल पर पहुंचने का जज्बा लिये राहुल बाबा एमपी के रास्ते यूपी पहुंचे और अपनी मंजिल पाकर सीधे यूपी के रास्ते एमपी आये और दिल्ली उड गये। यह भी बताया गया है कि राहुल बाबा सीधे दिल्ली पहुंचकर दबंगों से पीडित शीलू निसाद रेप कांड को पत्रकारवार्ता में उछालेंगे और संभवत: पीडिता एवं उनके परिजनों को मीडिया से मुखातिब करवाकर मायावती सरकार की दबंगाई को उजागर कर बसपा सरकार के न्याय पर प्रश्रचिन्हों को लगवायेंगे। और इसी बोट बैंक की राजनीति का फायदा राहुल बाबा अपनी कांग्रेस पार्टी के लिये भुनायेंगे। |
Monday, February 7, 2011
राहुल मध्यप्रदेश आकर सड़क से गए...मायावती ने प्लेन रोका....
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment